आजमगढ़, मार्च 6 -- आजमगढ़,संवाददाता। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव स्थित प्राचीन शक्तिपीठ माँ शीतला धाम पर आयोजित होने वाली श्रीराम कथा के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ।आयोजक प्रशांत सिंह रवि ने बताया कि श्री रामकथा आगामी 8 मार्च से 14 मार्च तक चलेगा। जिसमे विख्यात कथावाचक प्रेममूर्ति प्रेम भूषण महाराज द्वारा श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में कथा के आयोजक प्रशांत सिंह रवि, धाम के पीठेश्वर लीलाराम दास महाराज, धर्मेंद्र सिंह, बालकरन यादव, कर्मवीर सिंह, सोनू सिंह, दिनेश सिंह,अरुण सिंह, हेमंत मिश्रा उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.