बक्सर, दिसम्बर 15 -- बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सती घाट स्थित लाल बाबा आश्रम में इन दिनों 'श्रीराम कथा' का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान तमाम श्रद्धालु प्रभु श्रीराम की भक्ति में डुबे रहे। दरअसल, आश्रम के महंत सुरेंद्र जी महाराज के सानिध्य में चल रहे जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी बैकुंठ नाथ जी महाराज के मुखारविंद से सोमवार को लंका दहन प्रसंग की कथा सुनाई गई। जिसे सुन सभी श्रोता भाव-विहल हो गये। वहीं 16 दिसंबर को भव्य भंडारा के साथ आयोजन का समापन होगा। स्वामी जी महाराज ने लंका दहन प्रसंग में बताया की रामभक्त हनुमान जी लंका पहुंच कर माता सीता की तलाश करने लगे। इस क्रम में वे अशोक वाटिका पहुंचे। वहां उन्होंने माता सीता को एक पेड़ के नीचे बैठा देखा। जो प्रभु श्रीराम से मिलने के लिए दुखी थी। तब हनुमान जी माता सीता के पास गए और श्रीराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.