श्रीराम कथा में राम विवाह प्रसंग का हुआ सजीव मंचन
मऊ, अप्रैल 14 -- मुहम्मदाबाद गोहना/नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक के ग्राम धौरहरा-भातकोल में चल रहे 'सुनिए कथा रघुनाथ' कार्यक्रम का शुभारम्भ घोसी लोकसभा के पूर्व सांसद अतुल राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अयोध्या से पधारी मानस कोकिला प्रियंका पाण्डेय ने अपनी मधुर वाणी से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने राम-सीता विवाह प्रसंग को अत्यंत रोचक और जीवंत शैली में प्रस्तुत किया, जिससे पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। कथा के दौरान मिथिला के नर-नारियों द्वारा प्रभु राम के प्रति समर्पण और प्रेम का सुंदर चित्रण किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम में चारों भाइयों की सजीव झांकी, रथ और गाजे-बाजे के साथ भव्य बारात निकाली गई। यह भी पढ़ें- विवाह केवल उत्सव नहीं, बल्कि त्याग और भावनाओं का संगम बाराति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.