श्रीराम कथा में राम विवाह का भावपूर्ण वर्णन
कानपुर, जून 16 -- कानपुर। रावतपुर स्थित श्री राम लला मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा के पंचम दिवस पर कथावाचक सरल महाराज ने भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया। उन्होंने बताया कि माता कौशल्या के बुलाने पर धूल से लिपटे श्रीराम भोजन के लिए पहुंचे। कथा में काकभुशुण्डि प्रसंग, विश्वामित्र द्वारा राम-लक्ष्मण को यज्ञ रक्षा के लिए ले जाना, ताड़का, सुबाहु और मारीच वध, अहिल्या उद्धार तथा भगवान श्री राम के शिव धनुष भंग कर सीता विवाह का प्रसंग सुनाया गया। परशुराम और लक्ष्मण संवाद का भी भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा में परीक्षित के रूप में श्री कुशवाहा उपस्थित रहे। डॉ. बद्री नारायण मिश्र और डॉ. प्रभात मिश्रा ने कथा में पहुंचकर कथावाचक सरल महाराज एवं पुजारी पं. सुशील मिश्र का सम्मान किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.