सिद्धार्थ, मार्च 22 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शहर के नगर पालिका सिद्धार्थनगर के अवेद्यनाथ सभागार में आयोजित अमृतमयी श्रीराम कथा महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। अयोध्या से आए कथावाचक संत गौरव कृष्ण शास्त्री ने अपनी मधुर, ओजस्वी और संगीतमयी वाणी के माध्यम से सती प्रसंग एवं भगवान शिव-पार्वती विवाह का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा की शुरुआत से ही सभागार में उपस्थित श्रद्धालु पूरी तरह भक्ति में रमे नजर आए। जैसे-जैसे कथावाचक ने सती के त्याग और भगवान शिव की विरक्ति का वर्णन किया, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की आंखें नम होती दिखीं। वहीं शिव-पार्वती विवाह के प्रसंग का वर्णन होते ही पूरा वातावरण उल्लास और भक्ति से भर उठा। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो श्रद्धालु स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.