मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- बंदरा, एक संवाददाता। पीयर चौक व ब्रह्मस्थान के प्रांगण में चैत्र नवरात्र पर आयोजित दुर्गा पूजा व नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के छठे दिन कथावाचक आचार्य श्रीमहेश्वर कृष्ण सांवरिया ने फुलवारी का प्रसंग सुनाया। बताया कि ऋषि मुनियों की सुरक्षा के लिए प्रभु श्रीराम ऋषि विश्वामित्र के साथ जंगलों में भ्रमण करते हैं। इस दौरान जनकपुर में आयोजित धनुष यज्ञ में शामिल होने के लिए ठहरने के दौरान पूजा के लिए फूल लाने के क्रम में फुलवारी में माता जानकी सीता के साथ उनका पहली बार सामना होता है। माता सीता प्रभु को देखते ही मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। श्रीराम कथा मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाता है। सफलता और उन्नति चाहते हैं तो वासना पर विजयी पाना होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में शुभम चौधरी, मुकेश कुमार, निक्कू, पप्पू ठाकुर, चंदन पासवान...