श्रीराम कथा में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव, श्रद्धालु झूमे
शामली, जून 25 -- शामली। शहर के मंदिर हनुमान धाम में श्रीराम लखन सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा के चौथे दिन राम जन्मोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कथा व्यास दीपक महाराज ने भगवान श्रीराम के जन्म की कथा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन का संदेश दिया। कथा व्यास ने बताया कि अयोध्या के राजा दशरथ ने संतान प्राप्ति के लिए ऋषि श्रृंगी के मार्गदर्शन में पुत्रकामेष्टि यज्ञ कराया था। यज्ञ के उपरांत प्राप्त दिव्य खीर को उनकी तीनों रानियों कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा में वितरित किया गया। समय आने पर रानी कौशल्या ने भगवान श्रीराम, कैकेयी ने भरत तथा सुमित्रा ने लक्ष्मण और शत्रुघ्न को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जन्म चौत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पुनर्वसु नक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.