सहारनपुर, मई 16 -- बेहट। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर कम्बोहमजरा में चल रही श्रीराम कथा में शुक्रवार को कथा व्यास पंडित संजय प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र व धर्म की रक्षा के लिए हमेशा समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीराम का परिवार राष्ट्रहित में त्याग और सेवा की मिसाल रहा है। महाराज ने कहा कि माता कैकयी ने भी राष्ट्र की विपत्ति को देखते हुए बदनामी सहने का निर्णय लिया और श्रीराम ने चौदह वर्ष का वनवास स्वीकार किया। वनवास काल में श्रीराम ने भील, निषाद, केवट व वनवासियों को साथ जोड़कर रावण के अत्याचार का अंत कर रामराज्य की स्थापना की। इस मौके पर महंत संतोषदास, बाबा गणेशदास, स्वामी चिंतनदास, अशोक शर्मा, बाबू प्रेमचंद, बूटाराम, ऋषीपाल काम्बोज, नरेश कुमार, राकेश, बाबूराम, राजबीर सिंह, बाला देवी, आस्था, मध...