मऊ, अप्रैल 14 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के धौरहरा भातकोल गांव में सनातन धर्म सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित 'सुनिए कथा रघुनाथ' कार्यक्रम के चौथे दिन मंगलवार को कथा की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह व महा प्रधान जयभीम कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस धार्मिक आयोजन के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत दिन में गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा विधिवत हवन-पूजन से हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्णाहुति दी गई, जिससे समूचा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। अयोध्या से पधारी मानस कोकिला प्रियंका पांडेय ने अपनी मधुर वाणी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भक्ति गीतों पर झूमते दिखे श्रद्धालु उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.