कन्नौज, मार्च 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर स्थित श्रीरघुराम सिद्धार्थ आश्रम में चल रही श्रीराम कथा के छठवें दिवस भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस कथा में राम-सुग्रीव मित्रता प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कथा वाचक आचार्य पं.सुशील जी महाराज ने भगवान श्रीराम द्वारा बाली वध के प्रसंग को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि जब श्रीराम ने बाली का वध किया, तो बाली ने इस पर प्रश्न उठाया। इसके उत्तर में भगवान श्रीराम ने धर्म की मर्यादा का उल्लेख करते हुए कहा कि बाली ने अपने छोटे भाई की पत्नी को अन्यायपूर्वक अपने अधीन रखा था, जो अधर्म की श्रेणी में आता है, इसलिए उसका वध करना आवश्यक था। कथा के दौरान श्रद्धालुओं की इतनी अधिक भीड़ रही कि कई लोगों को खड़े होकर ही कथा श्रवण करना पड़ा। पू...