श्रीराम कथा महायज्ञ का तीसरी वार्षिकोत्सव 16 को
रांची, जून 13 -- रातू, प्रतिनिधि। श्रीराम कथा महायज्ञ समिति रातू की कार्यसमिति की बैठक शनिवार को रातू महाराजा गढ़ स्थित भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के प्रांगण में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 16 जून को रातू महाराजा गढ़ मैदान में श्रीराम कथा महायज्ञ का तीसरा वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सात बजे भगवान सत्यनारायण की कथा से होगी। इसके बाद 12 घंटे का अखंड कीर्तन होगा। शाम को भोग वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश दुबे, अरुण गुप्ता, संजय गुप्ता, अम्बिका प्रसाद, राजीव गुप्ता, सुखदेव प्रसाद, राणा प्रताप, कैलाश बैठा सहित कई सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.