बेगुसराय, फरवरी 13 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के आधारपुर गांव स्थित ठाकुरबाड़ी में रामकथा ज्ञान यज्ञ को लेकर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 1008 कन्याएं शामिल हुईं। शोभायात्रा के दौरान जय श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ था। आधारपुर ठाकुरबाड़ी में शुक्रवार से आयोजित श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के लिए निकाली गई कलश शोभायात्रा में श्रद्धालुओं के साथ हाथी-घोड़ा भी शामिल थे। बाबा नरसिंहदास महाराज के 70वें महानिर्वाण दिवस पर उनके स्मृति में श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व अयोध्या मिथिला गंगा घाट पर गोपाल दास जी महाराज के द्वारा वैदिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की गई और जल भराई की रस्म पूरी की गयी। शोभायात्रा गुप्ता बांध, नया नगर दुलारपुर और ताजपुर गांव का भ्रमण करती हुई अयोध्या ठाकुरबाड़ी स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.