चंदौली, अप्रैल 12 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित मां काली सेवा समिति द्वारा आयोजित नवदिवसीय श्री राम कथा का समापन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हो गया। कथा के अंतिम दिन कथावाचक पंडित मारुति किंकर जी ने श्री राम कथा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उसके आध्यात्मिक और व्यावहारिक फल की महिमा का वर्णन किया।उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। कथा के श्रवण से व्यक्ति के भीतर सद्गुणों का विकास होता है और वह सत्य, मर्यादा, त्याग और सेवा जैसे आदर्शों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित होता है।मारुति किंकर जी ने श्रोताओं से आह्वान किया कि वे कथा में बताए गए संदेशों को केवल सुनने तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाएं।कथा के समापन अवसर पर श्...