भागलपुर, फरवरी 18 -- प्रखंड के सीमानपुर फील्ड परिसर में पांच दिवसीय श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और नवयुवतियां माथे पर कलश धारण कर अन्य श्रद्धालुओं के साथ कतारबद्ध होकर नगर परिक्रमा कर रही थीं। कलश यात्रा कथा स्थल से निकलकर काजी बाड़ा, शादीपुर मोड़ होते हुए वापस कथा स्थल पर लौटी, जहां कलश स्थापित किया गया। इससे पूर्व कहलगांव से लाया गया गंगा जल शिव मंदिर परिसर में कलश में भरा गया। तत्पश्चात परिक्रमा के क्रम में राजा पोखर में मुख्य यजमान अनिल सिंहा पत्नी सहित अन्य यजमानों ने पूजा-अर्चना की। कथा वाचक देवघर से पधारे नंदलाल पांडे हैं। मंगलवार की शाम को कथा का शुभारंभ किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.