औरैया, फरवरी 24 -- अजीतमल, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के जैनपुर नहर पटरी स्थित शिवधाम ऋषि आश्रम में चल रही श्रीराम कथा का समापन मंगलवार को भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में हुआ। अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरा परिसर राम नाम के जयघोष से गुंजायमान रहा। कथा समापन के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से यज्ञ कराया गया। आचार्यों ने श्रद्धालुओं से आहुतियां दिलाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना कराई। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक हवन में भाग लिया और पूजा-अर्चना की। आयोजन संयोजक प्रेम गिरी महाराज ने बताया कि कथा के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं व क्षेत्रीय ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन आश्रम परिसर भजन-कीर्तन और धार्मिक उल्लास से सराबोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.