बलिया, फरवरी 26 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। सुल्तानीपुर गांव में चल रहे नौ दिवसीय नवकुंडीय सहस्र चंडी महायज्ञ के पांचवें दिन बुधवार की देर शाम हजारों श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। कथा वाचिका गौरांगी गौरी ने भगवान श्रीराम के बाल-लीलाओं का वर्णन कर श्रद्धालुओं को मुग्ध कर दिया। गौरांगी ने कहा कि श्रीराम की बाल-लीलाएं समता, समानता, बंधुत्व और सर्वसमाज के कल्याण का संदेश देती हैं। दशरथ जी के आंगन का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि जब महाराज श्रीराम को भोजन के लिए बुलाते थे तो वे बाल सखाओं संग खेलने में मग्न रहते थे, लेकिन माता कौशल्या के वात्सल्य भरे बुलावे पर उनके पास पहुंच जाते थे। यह माता-पुत्र के प्रेम का अद्भुत उदाहरण है। कहा कि भगवान राम की बाल-लीलाओं के दर्शन के लिए देवता भी लालायित रहते थे। स्वयं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.