विकासनगर, सितम्बर 2 -- श्रीराम कथा को लेकर विकासनगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ समिति के तत्वावधान में आगामी एक से नौ अक्टूबर तक होने वाली श्रीराम कथा के लिए बुधवार को श्री दुर्गा मंदिर, डाकपत्थर रोड स्थित कथा स्थल पर विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही कथा स्थल पर विशाल वाटरप्रूफ पंडाल के निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया। पंडित गोविंद राम थपलियाल के सानिध्य में सुबह नौ बजे भूमि शुद्धि, पूजन, हवन और आरती का अनुष्ठान संपन्न हुआ। इसके बाद कथा स्थल पर ध्वज स्थापित किया गया। समिति के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए तैयार किया जा रहा विशाल वाटरप्रूफ पंडाल 29 सितंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। आयोजन को लेकर समिति पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। आयोजन का औपचारिक आगाज 30 सितंबर...