चंदौली, मार्च 13 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। बरहनी विकास खंड के रामपुर गांव में गुरुवार को श्रीमत हनुमत महायज्ञ एवं पांच दिवसीय श्रीराम कथा के अवसर पर देवीशरण त्रिपाठी के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें दर्जनों की संख्या में पुरुष, महिलाएं, युवा और युवतियां शामिल रही।ग्रामीणों के सहयोग से हनुमान जी मंदिर परिसर में श्रीमत हनुमत महायज्ञ और श्रीराम कथा के लिए एक मंडप तैयार किया गया है। इस दौरान गुरुवार शाम हनुमान चालीसा के साथ अखंड पाठ शुरू हुआ। वही 13 मार्च की सुबह 11 बजे अग्नि प्रज्वलन होगा। शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक कथा वाचिका साध्वी रूपा रामायणी श्रीराम कथा का रसपान कराएंगी। कलश यात्रा में मुख्य यजमान के रूप में अवधेश सिंह, रामावती देवी, हरिओम श्रीवास्तव, सरिता देवी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अरुण श्रीवास्तव, दुर्गादत्त तिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.