बांका, जून 7 -- बांका, नगर प्रतिनिधि शहर के अलीगंज मोहल्ला स्थित महावीर स्थान प्रांगण में आयोजित श्री श्री 108 श्रीराम कथा नवाह ज्ञान महायज्ञ कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा स्थल पर सुबह से ही भक्तों का आगमन शुरू हो गया था और पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा एवं रामनाम के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने रामचरितमानस के पाठ एवं कथा श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। संध्याकालीन बेला में कथा वाचन करते हुए आचार्य ओमप्रकाश जी महाराज ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा और धर्म के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि, गंगा स्नान करने से मनुष्य के पापों का क्षय होता है, लेकिन राम कथा का श्रवण व्यक्ति के जीवन को प्रभावशाली और संस्कारित बनाता है। कथा के माध्यम से मनुष्य को जीवन जीने की सही दिशा प्...