रांची, मार्च 20 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। श्रीराम मंदिर परिसर जोन्हा में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को कथापंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। विंध्याचल से पधारे कथा व्यास आचार्य धर्मराज शास्त्री ने ताड़का वध, अहिल्या उद्धार और राम-लक्ष्मण के जनकपुर प्रवेश का मार्मिक प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आचार्य शास्त्री ने विश्वामित्र के अयोध्या आगमन, यज्ञ रक्षा और प्रभु राम के द्वारा दुष्टों के संहार का सजीव वर्णन किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, रांची विवि के वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अमर कुमार चौधरी, थाना प्रभारी गौतम रजवार, राजन साहू और आजसू नेता पारसनाथ उरांव मुख्य रूप से शामिल हुए। आयोजन समिति के अध्यक्ष बलराम साहू ने बताया कि यह अनुष्ठान रामनवमी तक चलेगा। कथा के बाद महाआरती हुई और ...