देवरिया, सितम्बर 29 -- बरहज। नगर स्थित विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान में 15 अक्टूबर से होने वाली श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर रविवार को तैयारी बैठक हुई। बैठक में पांच दिन तक चलने वाली कथा का आयोजन भव्यता के साथ करने का निर्णय लिया गया। प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। कथा के संयोजक अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि कथा में देश के ख्यातिलब्ध कथाकार कथा श्रवण कराएंगे। बैठक में रमेश तिवारी अनजान, प्रेम शंकर पाठक, धीरेंद्र तिवारी, रामेश्वर प्रसाद यादव, रामेश्वर यादव, आकाश तिवारी, प्रमोद सिंह, दिनेश मणि त्रिपाठी, बालबिहारी तिवारी, चित्रसेन शुक्ल, राजीव मिश्र, विजय नेता, जयसिंह चौहान, अष्टभुजा तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.