मिर्जापुर, मार्च 21 -- जमालपुर। साहपुर माफी गांव में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ शुक्रवार को व्यास पीठ पूजन व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कथा व्यास पंडित रामनाथ दास ने श्रीराम कथा के महत्व और रामचरितमानस के सातों कांडों का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान संकीर्तन और भगवान के नामों का उद्घोष होता रहा, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथावाचक ने कहा कि भगवान का नाम लेने और कथा सुनने से मानव का कल्याण होता है तथा जीवन में दिव्यता आती है।कार्यक्रम के अंत में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर संतोष सिंह समेत क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...