शामली, जून 29 -- शामली। शहर के हनुमान धाम स्थित अग्रसेन भवन में श्रीराम लखन सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा का सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में भव्य समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक प्रसंग का रसपान किया तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कथा व्यास दीपक महाराज ने भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण पुष्पक विमान से अयोध्या लौटे, जहां भरत ने नंदिग्राम में उनका स्वागत कर चरण पादुकाएं उन्हें समर्पित कीं। इसके बाद अयोध्या में हर्षाेल्लास का वातावरण छा गया और पूरे नगर को भव्य रूप से सजाया गया।उन्होंने बताया कि महर्षि वशिष्ठ ने शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीराम और...