मऊ, अप्रैल 5 -- मुहम्मदाबाद गोहना। ब्लॉक के भातकोल स्थित हनुमान मंदिर पर रविवार को सनातन धर्म सेवा समिति एवं समस्त क्षेत्र वासियों की एक बैठक हुई। ललित मिश्रा ने बताया कि आगामी 10 से 14 अप्रैल तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। अंतिम दिन पूर्णाहुति के पश्चात एक भव्य भंडारा भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी से इस आयोजन को मिलकर सफल बनाने की अपील किया। बैठक में अप्पू उपाध्याय, गिरीश जायसवाल, सुभाष सैनी, राजू पांडे, अरविंद शर्मा, रवि श्रीवास्तव, देवनाथ आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...