रांची, मार्च 8 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र के अवसर पर जोन्हा स्थित श्रीराम मंदिर में आयोजित होने वाली भव्य श्रीराम कथा के सफल आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मधूसुदन साहू ने की। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने और आयोजन को सफल बनाने के लिए राम कथा संचालन समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से बलराम साहू को समिति का अध्यक्ष और राजेश साहू को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम संयोजक के रूप में संतोष साहू, जितेन्द्र कुमार, सीताराम साहू व वसंत सुंडी को जिम्मेदारी दी गई। उपाध्यक्ष के पद पर प्रकाश साहू, विकास साहू और गणेश कुम्हार चुने गए, जबकि सचिव के रूप में राजीव साहू और पंकज गुप्ता और कोषाध्यक्ष उदय साहू और प्रकाश साहू बनाए गए। युवराज साहू और शंभु साहू को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। केंद्रीय...