श्रीराम कथा : रघुवंश की माताओं के प्रेरक चरित्र और केवट प्रसंग ने किया भाव-विभोर
मेरठ, जून 21 -- कस्बा स्थित लल्लू सिंह त्यागी फार्महाउस में भाजपा नेता अजय त्यागी द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास शांतनु महाराज ने रघुवंश की माताओं के प्रेरक चरित्र और केवट प्रसंग का अत्यंत रसभरा वर्णन किया, जिसे सुनकर पांडल में मौजूद सभी भक्त भावविभोर हो गए। कथा व्यास श्री शांतनु जी महाराज ने मां कौशल्या, सुमित्रा, मां जानकी (सीता) एवं उर्मिला जी के चरित्र को समाज के लिए एक आदर्श बताया। उन्होंने कहा यह देश, धर्म और संस्कृति आज अगर सुरक्षित है, तो इन्हीं माताओं और बहनों के त्याग के कारण है। माताओं ने हमेशा अपने पुत्रों, भाइयों और बेटों को तिलक लगाकर धर्म की रक्षा के लिए हंसते-हंसते विदा किया है। यह भी पढ़ें- शीशा स्वयं देखें तो गुरु, दूसरा दिखाए तो दुश्मन: आचार्य शांतनु महाराजरामरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.