बदायूं, जनवरी 6 -- बिसौली। सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया के मैदान पर चल रही श्रीराम कथा के कथा व्यास प्रेममूर्ति पंकज मिश्र ने जटायु का रावण से संघर्ष व राम सुग्रीव मित्रता प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया। कहा, राम कथा में जटायु का मार्मिक प्रसंग सीता हरण के दौरान आता है। जहां यह वृद्ध गिद्ध राजा रावण से अकेले युद्ध करता है, सीता माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देता है, और घायल अवस्था में राम को रावण के बारे में बताकर मुक्ति पाता है। श्री राम स्वयं उनके अंतिम संस्कार करते हैं और उन्हें मोक्ष प्रदान करते हैं। राम और सुग्रीव की मित्रता का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि सुग्रीव और श्रीराम की मित्रता हनुमान जी के माध्यम से होती है। श्रीराम सीता माता की खोज में किष्किंधा पहुंचते हैं, हनुमान जी उन्हें सुग्रीव से मिलाते हैं,और फिर श्रीर...