श्रीराम और श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनकर भाव विभोर हुए भक्त
अमरोहा, जून 15 -- गजरौला। श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ सप्ताह में रविवार को चौथे दिन की कथा में आचार्य दीपक महाराज ने बताया कि महाराज दशरथ परम तपस्वी महान पराक्रमी राजा थे, जो अयोध्या में वास करते थे। उनके तीन पत्नियों थी, राजा के कोई संतान नहीं थी और वशिष्ठ मुनि जी ने महाराज दशरथ से पुत्रकामष्टी यज्ञ करवाया और उस यज्ञ के उपरांत उनके चार पुत्र हुए। जिनमें श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघध्न थे।इसके अलावा कथावाचक ने श्रीकृष्ण जन्म भी की कथा भी सुनाई। कथा पंडाल में भक्तों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस मौके पर दीपक अग्रवाल, नवीन कुमार गर्ग, शुभम भारद्वाज, तुषार अग्रवाल, अर्जुन वर्मा, नीरज अग्रवाल, नितिन रस्तोगी, हर्ष कक्कड़, राधिका अग्रवाल, श्वेता गर्ग, वीना वर्मा,आशा वर्मा सुमन शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.