प्रयागराज, अप्रैल 5 -- महाराजा निषादराज गुह स्मृति समिति की ओर से निषादराज गुह की जयंती रविवार को दारागंज में श्रद्धा, उल्लास से मनाई गयी। इस अवसर पर राधा रमण इंटर कॉलेज से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मीरागली, जीटी रोड, निराला मार्ग, बक्सी खुर्द, फुलवरिया रोड होते हुए रघुनाथ दास व्यायामशाला के पास हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा में शामिल झांकियां आकर्षक का केंद्र रहीं। पूर्व उप महापौर अनामिका चौधरी ने कहा कि भगवान श्रीराम और निषादराज की मित्रता युगों-युगों स्मरणीय रहेगी। बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो.जीसी त्रिपाठी ने कहा कि भगवान राम और निषाद राज की मित्रता सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। महापौर गणेश केसरवानी तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. नरेन्द्र कुमार सिंह गौर ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। महामंत्री रवि निषाद ने आभार व्यक्त किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.