काशीपुर, मई 24 -- काशीपुर। श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में रविवार को बीएड के नए सत्र के छात्राध्यापक छात्राध्यापिकाओं के लिए फ्रेशर पार्टी तथा फेयरवेल पार्टी का आयोजन अलग अंदाज में एक साथ एक ही दिन किया गया। संस्थान अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने ऑनलाइन माध्यम से प्रथम वर्ष के छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि छात्रों को निरंतर परिश्रम के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम मिस्टर फ्रेशर युवराज राणा, मिस फ्रेशर शिप्रा उपाध्याय तथा मिस्टर फेयरवेल अभय राज तथा मिस फेयरवेल अलबीरा अंसारी का चयन उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...