आदित्यपुर, मई 7 -- आदित्यपुर। झारखंड अद्यिविद्य परिषद ने बुधवार को इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित किया। आदित्यपुर स्थित श्रीराम इंटर कॉलेज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। विज्ञान, कला एवं वाणिज्य तीनों संकायों के छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की। विद्यालय के 337 छात्रों का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। प्रबंधन, शिक्षक गण एवं अभिभावकों ने सभी छात्रों को बधाई दी। वाणिज्य संकाय की छात्रा टिटली नंदी ने जिले में कॉमर्स संकाय में चौथा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि का श्रेय छात्रों की लगन, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन को दिया है। प्रधानाचार्य सुधा कुमारी, अध्यक्ष सुरेश सिंह, निदेशक सत्यदेव सिंह ने सभी छात्रों को बधाई देते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- हजारीबाग जिला ने फिर शैक्षणिक उत्कृष्ट में लोहा मनवाया यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.