मधुबनी, मार्च 11 -- मधुबनी। मिथिलांचल हरिनाम संत सम्मेलन का 82 वां अधिवेशन मंगलवार को श्रीरामार्चा पूजन के साथ शुरू हो गया। शहर के टाउन क्लब मैदान में विधि विधान से संत सम्मेलन से पूर्व श्रीरामार्चा पूजा की गई। यजमान के रूप में इस बार शहर के ज्योतिषाचार्य डा. सुनील श्रीवास्तव एवं उनकी पत्नी पूनम देवी थी। मौके पर पंडित मैथिली शरण ने कहा कि श्रीरामार्चा पूजा का फल हजारों अश्वमेद्य यज्ञों के समान है। जो व्यक्ति इस महायज्ञ में भाग लेता है, उसके समस्त पाप मिट जाते हैं। कष्टों का निवारण होने के साथ सुख , शांति, समृद्धि, शक्ति और प्रभु सीताराम की विशेष कृपा प्राप्त होती है। श्रीरामार्चा पूजा (भगवान शिव द्वारा प्रदत्त) भगवान राम और उनके परिवार की आराधना का एक परम पवित्र अनुष्ठान है, जो हजारों अश्वमेघ यज्ञों के समान पुण्य, सुख-समृद्धि, मानसिक शांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.