रुद्रपुर, जुलाई 27 -- दिनेशपुर, संवाददाता। दिनेशपुर थाना क्षेत्र की जयनगर चौकी अंतर्गत श्रीरामपुर गांव में एक 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला द्वारा किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, श्रीरामपुर निवासी मोहन सिंह की पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ने की सूचना मिली थी। सूचना पर जयनगर चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मृतका अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भावेश विश्वास ने बताया कि उन्होंन...