श्रीरामपुर खेल मैदान में चेंजिग रूम निर्माण का शुभारंभ
भागलपुर, मई 10 -- अकबरनगर संवाददाता रविवार को नगर पंचायत अकबरनगर अंतर्गत आजाद क्रीड़ा मैदान श्रीरामपुर में चेंजिंग रूम निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार ने किया। इस मौके ओर उन्होंने कहा कि सरकार के इस योजना का लाभ खिलाड़ियों व युवा के साथ साथ आसपास के आम अवाम को मिलेगा।खिलाड़ियों के द्वारा चेंजिग रूम की मांग कई वर्षों से कर रहे थे। इस दौरान वार्ड पार्षद पिंटू कुमार, कन्हैंया कुमार, शंकर दास, पार्षद प्रतिनिधि इरशाद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.