लातेहार, मार्च 26 -- चंदवा,लातेहार प्रतिनिधि। आगामी श्री रामनवमी पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से चंदवा व लातेहार में प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च की अगुवाई एसडीओ अजय कुमार रजक, एसडीपीओ अरविंद कुमार, सीओ सुमित झा, बीडीओ चंदन प्रसाद व पुनि सह थाना प्रभारी रणधीर कुमार कर रहे थे। चंदवा थाना परिसर से शुरू हुई फ्लैग मार्च मुख्य शहर, तिलैया टांड़ समेत पूरे इलाके का भ्रमण किया व लोगों से शांति व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। उसके पूर्व एसडीओ व एसडीपीओ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर त्योहार हो शांतिपूर्व संपन्न कराने को लेकर निर्देशित भी किया। मार्च में चंदवा थाना, जिला बल, गृह रक्षक बल, समेत विभिन्न पिकेट के जवान शामिल थे।फोटो -3- चंदवा में प्रशासन द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.