मऊ, मार्च 25 -- मधुबन। तहसील क्षेत्र में श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर हर साल की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। 26 मार्च को दोपहर दो बजे श्री हनुमान मंदिर, सिपाह इब्राहिमाबाद (मधुबन-घोसी रोड, मऊ) से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा निर्धारित मार्गों से होकर गुजरते हुए पुन: श्री हनुमान मंदिर पर ही समाप्त होगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.