गढ़वा, मार्च 25 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। रामनवमी के अवसर पर श्रीराम सेना ने बुधवार को बाइक जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह जुलूस लाला बागी से शुरू होकर बजरंग बली मोड़ तक पहुंचा। पूरे मार्ग में उत्साह और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। डीजे की धुन पर युवा और श्रद्धालु झूमते नजर आए। जय श्री राम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जुलूस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रमुख लोगों की भी सक्रिय भागीदारी रही। इसमें विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, वरिष्ठ नेता दीपक प्रताप देव, मानवेंद्र प्रताप देव उर्फ मन्नू बाबा, रजनीकांत मधुर, कामेश्वर प्रसाद, रवि प्रकाश, अजय गुप्ता, बीरेंद्र अग्रहरि, कमलेश मेहता, मिंटू कुमार, शुभम प्रकाश, बंगाली सिंह, आशीष लाल अग्रवाल, नीरज...