श्रीरामजानकी मंदिर सुंदरीकरण के लिए एक करोड़ 28 लाख स्वीकृत
जौनपुर, मार्च 25 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्रीय भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र सरोखनपुर गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर का सुंदरीकरण के साथ पर्यटन स्थल घोषित किया जाएगा। नगर पंचायत से एक करोड़ 28 लाख की लागत से इसका सुंदरीकरण होगा। पहली किस्त 64 लाख एक हजार अवमुक्त हो चुकी है। इसकी जानकारी मिलते ही कस्बेवासी व क्षेत्रीय लोग खुशी से झूम उठे। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह ने बताया कि उक्त मंदिर के सुंदरीकरण के लिए कार्य योजना बनाकर शासन को भेजी गई थी। इसके लिए विधायक रमेश चंद्र मिश्र प्रयासरत रहे। उनके प्रयास से शासन ने वंदन योजनांतर्गत इस मंदिर का एक करोड़ 28 लाख की लागत से सुंदरीकरण के लिए स्वीकृत किया। उन्होंने बताया कि उक्त मंदिर क्षेत्रीय लोगों के लिए आस्था एवं विश्वास का केंद्र है। इसे विकसित कर पर्यटन स्थल घोषित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.