इटावा औरैया, मई 3 -- महेवा। श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में सोमवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। मंदिर अध्यक्ष नरेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शिविर में मरीजों को चश्मा वितरण सहित मोतियाबिंद, नाखूना, पारवाल, कालापानी आदि की जांच भी की जाएगी। कल्याणम करोति नेत्र संस्थान गोवर्धन रोड मथुरा के सौजन्य से माह की प्रत्येक चार तारीख को निशुल्क कैंप का आयोजन किया जाएगा। सहकारी संघ अध्यक्ष राजीव चौधरी, व्यवस्थापक विजय तिवारी आदि ने क्षेत्र के नेत्र रोगियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर नेत्र शिविर में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आकर लाभ उठाने का आवाहन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.