धनबाद, मार्च 29 -- ईस्ट बसूरिया की बड़की बौआकला बस्ती में आयोजित श्रीश्री 108 श्रीरामचरित मानस महायज्ञ को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ 451 महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर जयकारे लगाते हुए भ्रमण किया। निछानी जोरिया में यज्ञाचार्य पंडित अजीत पांडेय, प्रेरक राजू पांडेय, सहयोगी सुनील पांडेय व पवन पांडेय ने मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया। इससे पूर्व यजमान महेंद्र सिंह व झरना देवी, शिवनंदन महतो व मंजू देवी, दयानंद महतो व फूलकुमारी देवी, भगीरथ महतो व भवानी देवी, संजय सिंह व कविता सिंह, करमचंद्र महतो व तिलकी देवी से पंडितों ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। कलश यात्रा के यज्ञ स्थल पहुंचते ही पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश व अग्नि स्थापना की गई। रविवार से भक्तिमय रामकथा शुरू होगी, जिसमें अयोध्या (उत्तर प्रदेश) से पहुंचीं रसिक साध्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.