बरेली, मार्च 13 -- बरेली। त्रिवटीनाथ मंदिर में हो रही श्रीरामचरित मानस कथा के छठवें दिन कथाव्यास पंडित देवेंद्र उपाध्याय ने बताया कि मानस में हर कार्य मर्यादा के अनुरूप करने की सीख मिलती है। भगवान राम का हर कार्य मर्यादा से पूर्ण है और वह हर व्यक्ति को मर्यादा पूर्ण व्यवहार से आचरण करते हैं। जिस पात्र ने भगवान राम के प्रति अपने को समर्पित कर दिया वह भय मुक्त हो गया। इससे बड़ा प्रमाण क्या हो सकता है कि स्वयं महादेव शिव शंकर हर पल प्रभु श्रीराम का नाम जपते रहते हैं। मंदिर सेवा समिति के प्रताप चंद्र सेठ, मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल, सुभाष मेहरा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.