गाजीपुर, मार्च 29 -- देवकली। श्री हरि चर्चा आश्रम, मां भीमादेवी नवदुर्गा मानस मंदिर (भीमापार) परिसर में पिछले 15 वर्षों से अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ जारी है। इसका 15वां वार्षिकोत्सव 4 अप्रैल को आयोजित होगा। आयोजक आचार्य राजकुमार पाण्डेय व्यास ने बताया कि इस दिन नगर भ्रमण, शोभायात्रा, श्रीराम दरबार की झांकी, आरती और प्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रम रात आठ बजे तक चलेंगे। इसके अगले दिन 5 अप्रैल को हवन-पूजन के साथ समापन किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.