बोकारो, मार्च 13 -- खेतको, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के चांदो में श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण यज्ञ में प्रतिदिन महिला-पुरुष श्रद्धालुजन पहुंच रहे हैं। पाठ, परिक्रमा व प्रवचन सुन रहे हैं। चौथे दिन में अयोध्या से पधारी कथावाचिका कविता शास्त्री ने कहा कि आज हमारा जीवन स्तर क्यों गिर रहा है। हम असफल क्यों हो रहे हैं। हम सोचने में असमर्थ हैं क्योंकि हमारा मन भौतिकवाद द्वारा नियंत्रित है। और हम अपने नैतिक कर्तव्यों को भूल गए हैं। हमें दृढ़ निश्चय के साथ कार्रवाई करनी होगी, अन्यथा हम अंधकार में डूब जाएंगे। हम आसानी से उत्तेजित हो जाते हैं, और लालच और अहंकार उत्पन्न हो जाता है, जो अन्य प्रकार के दोषों को जन्म देते हैं। अहंकार एक प्रकार का अंधापन है जिसमें व्यक्ति स्वयं को दूसरों से हीन समझता है। हमें इस अहंकार से मुक्ति पानी होगी। यह तभी संभव है...