वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्रीरामकृष्ण परमहंस देव का 140वां कल्पतरु-उत्सव शनिवार को मनाया गया। काशी कला केंद्र की ओर से कमच्छा स्थित राज अपार्टमेंट में हुए इस आयोजन में श्रीरामकृष्ण परमहंस देव के चित्र का पूजन रामकृष्ण मिशन के स्वामी लवेश्वरानंद महाराज ने किया। इस अवसर पर पहले स्वदेशी फाउंटेन पेन के आविष्कारक एवं पेटेंट प्राप्तकर्ता डॉ. गोपालचंद्र साहा का स्मरण भी किया गया। धार्मिक-सांस्कृतिक नवजागरण में श्रीरामकृष्ण परमहंस देव के योगदान पर चर्चा हुई। दूसरे सत्र में अंजना रानी ने श्रीरामकृष्ण परमहंस पर केद्रित बांग्ला भजनों की सुमधुर शृंखला प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता रानी साहा ने की। आगतों का स्वागत प्रियम साहा तथा धन्यवाद ज्ञापन सुभजीत साहा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...