जौनपुर, मार्च 29 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कसियांव गांव में आयोजित श्री राम कथा से से पहले रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया। पूरे मार्ग में जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः वहीं पहुंची। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन से माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक बना रहा। आयोजन समिति की तरफ से व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया गया। आयोजक रघुनंदन दास महाराज ने बताया कि श्री राम कथा का आयोजन 30 मार्च से 7 अप्रैल तक होगा। कथा का वाचन अयोध्या से आए कथा व्यास पुरुषोत्तम दास महाराज द्वारा किया जाएगा। प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक क...