अयोध्या, दिसम्बर 14 -- बीकापुर, संवाददाता। बीकापुर के मलेथू कनक मोड़ के पास आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथा वाचिका आराधना शास्त्री द्वारा कथा के दौरान सती प्रसंग और शिव पार्वती विवाह का व्याख्यान किया गया। उन्होंने कहा कि संसार सागर में भक्ति एक नौका की तरह है। जैसे नौका के बिना भव सागर से पार नहीं उतरा जा सकता है, उसी तरह भक्ति के बिना मनुष्य जीवन पटरी पर नहीं चल सकता है। ईश्वर भक्ति का मार्ग अपना कर मनुष्य को मोक्ष का मार्ग पर चलना चाहिए।कथा व्यास द्वारा भगवान शिव और सती के संवाद का वर्णन किया शिव पार्वती विवाह की रोचक कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। कथा के दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवतांस तिवारी, अलका तिवारी, राजेश मोदनवाल, सुनील तिवारी संजय तिवारी, सरिता दूबे, निधि, मिथिलेश पाठक, हर्षित तिवारी, लाल जी शर्मा, धीरेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.