पलामू, सितम्बर 19 -- मेदिनीनगर। रेड़मा स्थित श्रीराधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी में पहली बार राधाष्टमी उत्सव धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। भागवत कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी प्रधान ने महोत्सव का शुभारंभ कराया। मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ माता राधा रानी की विधिवत पूजा और आरती की। पूजा-अर्चना के बाद माता राधा रानी को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। मंदिर के पुजारी प्रदीप पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष विजय कुमार तिवारी, अजय तिवारी अकेला, ब्रजमोहन तिवारी, शशि तिवारी, मनी तिवारी, रामकृष्ण पाठक, विकास तिवारी, रजनीकांत तिवारी, दीपक तिवारी आदि मौजूद थे। यह भ...