कानपुर, जून 14 -- कानपुर। श्री राणी सती दादी जी सेवक मण्डल ने जेठ माह के श्री हरि पुरुषोत्तम मास में रविवार को भंडारा किया। श्री दादी जी के कुल गुरु श्रीकृष्ण चंद्र भगवान को नमन करते हुए बूंदी, भुजिया, सब्जी-पूड़ी, रायता का भोग लगाया। आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। पांच हजार ने प्रसाद छका। विधायक अमिताभ बाजपेयी, एमएलसी सलिल विश्नोई, विकास जायसवाल, ज्ञानेंद्र विश्नोई और भूपेन्द्र गर्ग मौजूद रहे। महामंत्री मुकेश बाजोरिया, दीपक अग्रवाल, श्रीराम झुनझुनवाला, रमापति झुनझुनवाला, निखिल झुनझुनवाला, मनोज अग्रवाल ने आभार प्रकट किया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...