श्रीराज नगर निजी माल पटरी पर पहली मालगाड़ी पहुंची
लखनऊ, जुलाई 31 -- उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने माल ढुलाई के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल करते हुए शुक्रवार को श्रीराज नगर स्थित कान साइलोज लखनऊ प्राइवेट लिमिटेड की निजी माल पटरी पर पहली मालगाड़ी का सफल संचालन किया। इससे रेलवे को 27.26 लाख का राजस्व मिला। यह उपलब्धि डीआरएम सुनील कुमार वर्मा के मार्गदर्शन और सीनियर डीसीएम (माल) प्रशांत कुमार और सीनियर डीओएम रजनीश श्रीवास्तव के नेतृत्व व समन्वित प्रयासों से मिली। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि यह मालगाड़ी उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के बरवाला स्टेशन से श्रीराज नगर स्थित निजी माल पटरी तक पहुंची। इसमें 42 माल डिब्बों के माध्यम से 2,751 टन गेहूं का परिवहन किया गया। इस खेप के प्रेषक और प्राप्तकर्ता दोनों भारतीय खाद्य निगम रहे। श्रीराज नगर का यह नया गति शक्ति माल टर्मिनल कम समय में विकसित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.