वाराणसी, दिसम्बर 31 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। भारत भारती परिषद की ओर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथामृत गुरुवार से आसभैरव स्थित अग्रवाल भवन (गुरुद्वारा के पास) में होगा। संस्था के अध्यक्ष अशोक वल्लभदास ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि प्रारंभ में युवा पीढ़ी को भारतीय सनातन संस्कृति के मूल आदर्शों को आत्मसात करने के लिए विगत 25 वर्षों से लगातार श्रीमद्भागवत कथामृत का आयोजन होता चला आ रहा है। एक जनवरी को सुबह नौ बजे से श्रीमुकुन्द गोपाल प्रभु की मंगला आरती दर्शन पश्चात एक भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। भागवत की पोथी एवं मंगल कलश लिए हुए महिलाएं गोपाल मंदिर से अग्रवाल भवन तक गाजेबाजे के साथ भजन कीर्तन करते हुए चलेंगी। दोपहर 11:30 पर अग्रवाल भवन में विधिवत श्रीमद्भागवत पूजन करते हुए भव्य उद्घाटन समारोह होगा। दोपहर 12 से 3 ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.